रोहिणी जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विष्णु कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रेम नगर थाना पुलिस को एक व्यक्ति के गोली मारकर खुदकुशी करने की जानकार मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के दाहिनी कनपटी में गोली लगी है और पास ही एक पिस्टल पड़ी है। युवक की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां छानबीन कर साक्ष्य हासिल किए। जांच में पता चला कि प्रशांत ने खुद को गोली मारी है और घटना के समय परिवार वाले घर में ही मौजूद थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने अभी तक किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।