फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुभाष नगर में खुला एमसीडी का पहला आरआरआर केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने ढलाव घर का हुआ कायाकल्प
विज्ञापन

उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एमसीडी ने घरेलू कचरे के बेहतर प्रबंधन और उपयोगी वस्तुओं के पुनः इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सुभाष नगर में पहले रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल (आरआरआर) केंद्र की शुरुआत की। महापौर प्रवेश वाही ने सोमवार को पुराने ढलाव घर का पुनर्विकास कर बनाए गए केंद्र का उद्घाटन किया। महापौर ने कहा कि कचरे को कम करना, उपयोगी वस्तुओं का दोबारा इस्तेमाल और पुनर्चक्रण जरूरी है। इससे नागरिकों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में पश्चिमी क्षेत्र के सभी वार्डों में आरआरआर केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर पश्चिमी क्षेत्र वार्ड समिति के अध्यक्ष हरीश ओबेरॉय, निगमायुक्त संजीव खिरवार और उपायुक्त कर्नल विनोद अत्री सहित निगम के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं निगमायुक्त संजीव खिरवार ने पंजाबी बाग स्थित वायु प्रदूषण हॉटस्पॉट का निरीक्षण कर सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण और पर्यावरण स्वच्छता के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इसमें 18 वार्डों में जेएस एनवायरो कंपनी के कामकाज की समीक्षा की गई। शेष सात वार्डों में संचालन की जिम्मेदारी सौंपने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में पार्षदों के सुझावों और नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उपायों पर विचार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें