66 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें, 167 वाटर स्प्रिंकलर और 28 एंटी स्मॉग गन कार्यशील
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एमसीडी 31 दिसंबर तक 700 हॉपर पिकर्स तैनात करेगी। इसके अलावा, 70 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदी जा रही हैं। इनमें 15 सीएनजी और 55 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। इनके लिए वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है और नवंबर तक चरणबद्ध तैनाती की संभावना है। यह जानकारी मंगलवार को स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि फिलहाल निगम के पास 66 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, 167 वाटर स्प्रिंकलर और 28 एंटी स्मॉग गन कार्यशील हैं। वर्ष 2026 में 1,202 किलोमीटर सड़कों के सुधार का लक्ष्य है, जिसमें सितंबर तक 745 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। अप्रैल से सितंबर के बीच 8,141 गड्ढे भरे गए और 3,750 मीट्रिक टन सिल्ट हटाई गई। निर्माण मलबे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए ‘शहरी मलबा’ ऐप भी शुरू किया गया है।