फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विवेक विहार अग्निकांड के बाद एमसीडी सख्त, अवैध निर्माण के खिलाफ शुरू होगा बड़ा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करने वालों पर एमसीडी की नजर
विज्ञापन

रिहायशी भवनों के गलत इस्तेमाल पर भी होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विवेक विहार में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत के बाद एमसीडी ने बड़ा फैसला लिया है। एमसीडी अब राजधानी भर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू करेगी। दरअसल विवेक विहार में घटना की शुरुआती जांच में सामने आया कि भवन में नियमों की अनदेखी और अवैध निर्माण के चलते ही आग तेजी से फैली, जिससे बड़ा हादसा हुआ।
अधिकारियों के अनुसार, कई इमारतों में बिना स्वीकृति अतिरिक्त निर्माण किया जाता है। ऐसे निर्माण न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि लोगों की जान के लिए भी खतरा बनते हैं। इसी को देखते हुए अब विशेष अभियान चलाकर ऐसे निर्माणों की पहचान और कार्रवाई होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विवेक विहार की घटना ने सिस्टम की कई खामियों को उजागर किया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट संकेत मिले कि बिल्डिंग में निर्माण तय मानकों के अनुरूप नहीं था। उन्होंने बताया कि अब सभी जोनों में सर्वे कराया जाएगा, जिसमें खासतौर पर घनी आबादी वाले इलाकों और संकरी गलियों में बने भवनों की जांच होगी। जहां भी अवैध निर्माण या सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई जाएगी, वहां तुरंत सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने यह भी कहा कि कई मामलों में बिल्डिंग मालिक व्यवसायिक उपयोग के लिए रिहायशी भवनों का गलत इस्तेमाल करते हैं, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है। हम ऐसे मामलों पर भी नजर रखी जाएगी। एमसीडी ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में यह अभियान शुरू होगा, ताकि राजधानी में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें