फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक विहार में इमारत गिरने का मामला, एक इंजीनियर की गई नौकरी, दो निलंबित

Thu, 27 Sep 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ashok vihar
विज्ञापन

सावन पार्क में मकान गिरने के मामले में उत्तरी नगर निगम ने जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की है। निगम ने बृहस्पतिवार को एक अनुबंधित इंजीनियर को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, दो सरकारी इंजीनियरों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


केशवपुरम जोन के अशोक विहार फेज-3 क्षेत्र में कार्यरत सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता अभय जैन व राजेश शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जूनियर इंजीनियर कपिल यादव का अनुबंध खत्म कर दिया गया है। निगम के मुताबिक तीनों के खिलाफ जांच कमेटी गठित की जाएगी। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, हादसे के बाद मेयर आदेश गुप्ता ने निगम आयुक्त को तत्काल संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए थे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें