प्रदूषण घटाने की दिशा में अहम पहल
नई दिल्ली। एमसीडी ने शहर में अपने ईवी चार्जिंग स्टेशनों को सक्रिय कर दिया है। एमसीडी ने सोशल मीडिया जानकारी साझा करते हुए इसे स्मार्ट और क्लीनर फ्यूचर की दिशा में उठाया कदम बताया है। एमसीडी ने एक लिंक भी जारी किया है, जिससे लोगों को आसपास उपलब्ध चार्जिंग स्टेशनों की लोकेशन की जानकारी मिल सके। एमसीडी का कहना है कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होना ईवी क्रांति की सबसे बड़ी जरूरत है। दिल्ली सरकार पहले ही वाहन नीति लागू कर ईवी को बढ़ावा दे रही है। सब्सिडी, टैक्स में छूट और पंजीकरण में सहूलियत जैसी सुविधाओं के साथ अब एमसीडी की यह पहल भी ईवी नेटवर्क को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी। ब्यूरो