फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीबीएसई से संबद्धता के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरस पोर्टल से किया जा सकता है आवेदन
विज्ञापन




नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में संबद्धता के लिए सरस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन विंडो को शुरू कर दिया है। स्कूल मिडिल कक्षा पाठ्यक्रम की स्वीकृति, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक नई संबद्धता, अन्य बोर्ड से परिवर्तन, संबद्धता विस्तार, पुनर्बहाली, दो शिफ्ट की अनुमति, सेक्शन वृद्धि, अतिरिक्त विषय शुरू करने तथा विद्यालय बंद से संबंधित आवेदन 31 जुलाई तक कर सकते हैं। वहीं, भूमि में संशोधन, स्कूल या सोसाइटी, ट्रस्ट कंपनी के नाम परिवर्तन, प्रबंधन इकाई में बदलाव, एक संस्था से दूसरी को हस्तांतरण से जुड़े आवेदन वर्षभर खुले रहेंगे। विदेशी-अंतरराष्ट्रीय स्कूलों तथा सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए सभी श्रेणियों के आवेदन पूरे वर्ष उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नई संबद्धता व अपग्रेडेशन के मामलों में 100 फीसदी भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। स्कूलों को सुनिश्चित करना होगा कि उनका ओएसआईएस डाटा अपडेट हो। स्कूलों को प्रत्येक 400 वर्गमीटर निर्मित क्षेत्र पर अधिकतम तीन सेक्शन की अनुमति दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें