दिल्ली के संगम विहार से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया की बिल्डिंग पर नगर निगम दिल्ली ने हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
जानकारी के मुताबिक विधायक की ये पांच मंजिला इमारत गैर कानूनी ढंग से खड़ी की गई है। इसके निर्माण को नगर निगम ने अवैध बताया है।
जिसके चलते कार्रवाई करते हुई इस इमारत पर अब एमसीडी ने हथौड़ा चलाना शुरू किया है। मामले में अबतक आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।