फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी ने 40 सफाई कर्मचारियों को किया नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी ने 40 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया है। वह 20 वर्षों से अनियमित तौर पर कार्य कर रहे थे। इन कर्मचारियों को सोमवार को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। गत सप्ताह एमसीडी ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 30 दैनिक वेतनभोगी और मस्टर रोल कर्मचारियों को भी नियमित किया था।
एमसीडी इन सफाई कर्मचारियों को सोमवार को एक कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिलवाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग में नियमित किए गए 30 कर्मचारियों में सफाई कर्मचारी, वार्ड बॉय, चौकीदार, माली, वार्ड आया, लैब अटेंडेंट, वार्डन तथा किचन स्टाफ शामिल हैं। ये कर्मचारी लंबे समय से निगम के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि इन कर्मचारियों के नियमितीकरण से न केवल उनके रोजगार को स्थायित्व मिलेगा, बल्कि कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें