फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी चुनाव : आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, युवा कार्यकर्ताओं को तरजीह

Sun, 05 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
AAP
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें कुल 89 उम्मीदवार हैं। आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर टिकट बंटवारे में अभी तक आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
विज्ञापन


अभी तक 272 नगर निगम सीटों में 198 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर चुकी है। पार्टी ने दूसरी सूची में अपने क्षेत्र में काम कर रहे युवा कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है। दूसरी सूची में 44 महिला उम्मीदवार हैं।

पार्टी ने वार्ड में जातीय समीकरण का भी खास ध्यान रखा है। मगर कुछ विधायकों की पसंद को तरजीह नहीं मिलने से पार्टी को निचले स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

  पार्टी ने दूसरी सूची में साउथ दिल्ली की 41, पूर्वी दिल्ली की 14 और उत्तरी दिल्ली की 41 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट बंटवारे में क्षेत्रीय समीकरण का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पार्टी ने बुराड़ी की दो सीटों पर पूर्वांचलियों को मौका दिया है।

यहां इनकी संख्या ज्यादा हैं। मुंडका, रिठाला में स्थानीय वर्चस्व वाली जातियों को टिकट दिया है। हालांकि साउथ दिल्ली की कुछ सीटों पर टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी की निचले कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी है। A
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें