आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा ने घोषणा की थी कि वह मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा कर रही है, जिसे भाजपा पार्षद समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को सुझाव है कि सामने आकर मेयर का चुनाव लड़े। निर्दलीय उम्मीदवार के कंधे पर बंदूक रखकर चुनाव लड़ना नहीं चाहिए। दिल्ली की जनता तय करेगी कि एमसीडी में मेयर किसका होगा?
पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि अब खबरें आ रही हैं कि भाजपा एक निर्दलीय उम्मीदवार को मेयर के चुनाव में खड़ा करने जा रही है। उस निर्दलीय प्रत्याशी को भाजपा के पार्षद सपोर्ट करके आम आदमी पार्टी को चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में उन्हें मेयर का चुनाव सामने मैदान में आकर लड़ना चाहिए। दिल्ली की जनता तय करेगी कि दिल्ली नगर निगम में मेयर किसका होगा और किसकी सरकार बनेगी।