फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: MCD अस्पतालों का होगा कायाकल्प, मरीजों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं; सुरक्षित होंगे अस्पताल

Thu, 29 Jun 2023 07:56 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई अस्पतालों में मरीजों की जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी अस्पतालों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी के अस्पतालों का अगले छह महीने के भीतर कायाकल्प हो जाएगा। दिल्ली नगर निगम का अस्पताल प्रशासन विभाग अपने सभी अस्पतालों के भवनों की जरूरत के मुताबिक मरम्मत कराएगा। यहां मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। कई अस्पतालों में मरीजों की जांच के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी अस्पतालों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। वर्तमान में सभी अस्पतालों की चहारदीवारी बनाई जा रही है। बालकराम अस्पताल की बाहरी पार्किंग को भी चहारदीवारी के घेरे में लेकर आने की तैयारी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मौजूदा समय दिल्ली में एमसीडी के आठ अस्पताल हैं, जिनमें हिंदू राव अस्पताल सबसे बड़ा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल है और पूर्णिमा सेठी मल्टी स्पेशलिटी सबसे छोटा अस्पताल है। निगम के इन अस्पतालों में हर दिन भारी संख्या में मरीज इलाज कराने आते हैं, लेकिन कई बार मरीज बेहद जरूरी चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पाने की शिकायत करते हैं। इस साल के अंत तक एमसीडी के इन अस्पतालों की सूरत बदली हुई दिखेगी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए हर साल एक निश्चित ग्रांट मिलती है। इस साल इसके लिए करीब 117 करोड़ रुपये मिले हैं, इस बजट को खर्च कर मरीजों को सुरक्षित वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।

जल्द मिलेंगी ये सुविधाएं
  • सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी मोड) से बेहद जल्द राजन बाबू फेफड़ा व श्वसन रोग संस्थान में डॉप्लर की सुविधा के साथ अल्ट्रासाउंड मशीन और वीडियो लैरिंजोस्कोप सिस्टम 
  • स्थापित होगा।
  • कुछ महीनों के भीतर बालक राम अस्पताल में मॉडुलर ओटी (ऑपरेशन थिएटर), नेत्र रोगियों की चिकित्सा के लिए नया ओटी (ऑपरेशन थिएटर) और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में 
  • आंखों के इलाज के लिए कई जरूरी उपकरण लगाए जाएंगे
  • वीर सावरकर आरोग्य संस्थान में भी मॉडुलर ओटी, नवीनीकृत नेत्र शल्य कक्ष और नेत्र चिकित्सा के लिए जरूरी उपकरण लगाए जाएंगे।
  • माता गूजरी अस्पताल तिलक नगर में एक्सरे की सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी, जिसके बाद मरीजों का एक्सरे वार्ड में ही हो सकेगा l
विज्ञापन

हाल ही में बढ़ाई गईं ये सुविधाएं
  • हृदय रोग की संभावना से पीड़ित नवजात शिशुओं व बच्चों के परीक्षण के लिए स्वामी दयानंद अस्पताल में पीडियाट्रिक ईको की सुविधा शुरू की गई है l
  • प्राथमिक शहरी स्वास्थ्य केंद्र (पीयूएचसी) फतेहपुर बेरी में चौबीस घंटे मातृत्व संबंधी सुविधाएं देने के लिए नए मोडीफाइड ऑपरेशन रूम बनाया गया है।

मरीजों के लिए उपलब्ध बेड 
  • हिन्दू राव अस्पताल-980
  • राजन बाबू फेफड़ा व श्वसन रोग संस्थान-850
  • कस्तूरबा अस्पताल-450
  • स्वामी दयानंद अस्पताल-370
  • गिरधारी लाल अस्पताल-97
  • माता गूजरी अस्पताल-84
  • बालक राम अस्पताल-100 (शीघ्र ही उपयोग में लाए जाएंगे)
  • पूर्णिमा सेठी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल कालकाजी-40 (शीघ्र ही उपयोग में लाए जाएंगे)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें