नई दिल्ली। छठ पूजा के मद्देनजर एमसीडी के पूर्वी क्षेत्र ने यमुना घाटों पर स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूजा सामग्री और अन्य कचरे के अलग-अलग संग्रहण के लिए ट्विन-बिन वाले ई-रिक्शा तैनात किए गए हैं। घाटों की सफाई के लिए कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, बैनर और पोस्टर लगाए जाएंगे। वहीं, धूल प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए वाटर स्प्रिंकलर और पानी के टैंकर भी तैनात किए गए हैं। निगम ने श्रद्धालुओं से कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और घाटों को स्वच्छ रखने की अपील की है। संवाद