फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अब 31 दिसंबर तक कर सकेंगे फ्लैटों की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- नरेला के रेडी-टू-मूव फ्लैटों पर मिल रही 25 प्रतिशत की छूट, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा आवंटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नागरिक आवास योजना के तहत फ्लैटों की बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। इससे इच्छुक आवेदकों को योजना का लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
विज्ञापन

डीडीए की इस योजना के तहत नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर ए1-ए4 में तैयार फ्लैटों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ये फ्लैट पूरी तरह तैयार हैं और इनमें आवंटी तुरंत कब्जा लेकर रह सकते हैं। योजना में उच्च आय वर्ग (एचआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के फ्लैट उपलब्ध हैं। फ्लैटों का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक खरीदार अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फ्लैट बुक कर सकते हैं। इस योजना से जुड़ी जानकारी, फ्लैटों की उपलब्धता और ऑनलाइन बुकिंग के लिए आवेदक डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in और eservices.dda.org.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें