फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Exit Poll: भाजपा ने संभावित बुरे परिणाम के लिए कांग्रेस की 'आत्मघाती राजनीति' को ठहराया जिम्मेदार

Tue, 06 Dec 2022 12:43 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MCD Exit Poll: भाजपा नेता आशीष सूद ने कहा कि एक कांग्रेस के समाप्त होने की प्रक्रिया में, दूसरी कांग्रेस (आम आदमी पार्टी) खड़ी होती दिखाई पड़ रही है। उनकी पार्टी का लक्ष्य भारत को कांग्रेस मुक्त करना था, ऐसे में पहली कांग्रेस हो या दूसरी, देश से उसके सफाए के लिए वे काम करते रहेंगे...
विज्ञापन
MCD Election 2022 - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) में भाजपा प्रभारी आशीष सूद ने कहा है कि विभिन्न एक्जिट पोल में दिखाए जा रहे अनुमान गलत साबित होंगे और भाजपा पूर्ण जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी। विभिन्न एग्जिट पोल में पार्टियों की सीटों में भारी अंतर भी दिखाया जा रहा है। ऐसे में यदि आम आदमी पार्टी की सीटों में कुछ कमी आई और भाजपा की सीटों में कुछ बढ़ोतरी हुई, तो पार्टी नगर निगम चुनाव में जीत का चौका लगाने में कामयाब हो जाएगी।

अगर एग्जिट पोल ही असली चुनाव परिणामों में परिवर्तित होते हैं तो इसे किसकी असफलता कहा जाएगा? अमर उजाला के इस प्रश्न पर भाजपा नेता आशीष सूद ने कहा कि यदि ऐसा होता है, तो यह कांग्रेस की आत्मघाती चुनावी रणनीति का परिणाम होगा जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को नुकसान पहुंचाने के लिए अपना सब कुछ नष्ट करने की रणनीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 और 2020 में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कमजोर लड़ाई लड़ी, जिससे आम आदमी पार्टी को खड़ा होने का अवसर मिला, इसके बाद उसकी यही रणनीति गुजरात में भी दिखाई पड़ी, जहां कांग्रेस की कमजोर चुनावी तैयारी के कारण केजरीवाल को एक और राज्य में पैर पसारने का अवसर मिलता दिख रहा है।

भाजपा नेता आशीष सूद ने कहा कि एक कांग्रेस के समाप्त होने की प्रक्रिया में, दूसरी कांग्रेस (आम आदमी पार्टी) खड़ी होती दिखाई पड़ रही है। उनकी पार्टी का लक्ष्य भारत को कांग्रेस मुक्त करना था, ऐसे में पहली कांग्रेस हो या दूसरी, देश से उसके सफाए के लिए वे काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अपनी खुली आंखों से अरविंद केजरीवाल सरकार और उसके नेताओं का भ्रष्टाचार देखा है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को दूसरा अवसर नहीं देना चाहेगी और यही कारण है कि उन्हें असली चुनाव परिणाम आने तक का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें