फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी कर्मियों ने हिंदी की प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी के राजभाषा विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए हिंदी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया। दो दिवसीय आयोजन के दौरान 20 और 21 अगस्त को विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आयोजन के तहत निबंध लेखन, टिप्पणी एवं आलेखन, सुलेख और हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता समेत कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें प्रतिभागियों ने अपनी लेखन क्षमता, भाषा-ज्ञान, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य एमसीडी के कार्यालयीन कामकाज में हिंदी के सरल, सहज और प्रभावी इस्तेमाल को बढ़ावा देना था।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 4,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा पांच प्रतिभागियों को 1,000 रुपये प्रत्येक के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें