फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Elections: वार्ड समितियों के चुनाव अब 3 जून को होंगे, नगर निगम सचिव कार्यालय ने जारी की संशोधित अधिसूचना

Mon, 18 May 2026 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

नगर निगम सचिव कार्यालय की संशोधित अधिसूचना के अनुसार वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य के चुनाव के लिए बैठकें 3 जून को आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी की वार्ड समितियों के चुनाव अब 23 मई के बजाय 3 जून को होंगे। नगर निगम सचिव कार्यालय की संशोधित अधिसूचना के अनुसार वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य के चुनाव के लिए बैठकें 3 जून को आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि भी 19 मई से बढ़ाकर 29 मई कर दी गई है। बैठकें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर स्थित हंसराज गुप्ता सभागार और सत्यनारायण सभागार में होंगी। इससे पहले 12 मई को जारी अधिसूचना में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसमें अब बदलाव किया गया है।

सियासी हलचल बढ़ी
चुनाव कार्यक्रम में बदलाव के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वार्ड समितियों और स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व को लेकर बैठकों और रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है। भाजपा पार्षदों के नाम तय करने में जुटी है, जबकि आप चुनाव में भाजपा को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। पांच वार्ड समितियों में आप को बहुमत प्राप्त है और वह पिछले वर्ष की तरह भाजपा के प्रभाव वाले सात समितियों में भी मुकाबले की रणनीति बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें