फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election 2022: कटवेड़ा गांव के 3500 लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, इस बात से नाराज हैं ग्रामीण

Sun, 04 Dec 2022 07:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गांव के लोग केंद्र तक तो आए, लेकिन एक भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया। पोलिंग बूथों पर किसी भी दल का एजेंट भी नहीं था।
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर खड़े गांव वाले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी थी, लेकिन वार्ड नंबर-31 नांगल ठाकरान के तहत आने वाले कटवेड़ा गांव के लोगों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने से चुनाव का बहिष्कार कर दिया। गांव में एक भी मतदाता ने वोट नहीं डाला।

विज्ञापन

गांव के लोग केंद्र तक तो आए, लेकिन एक भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया। पोलिंग बूथों पर किसी भी दल का एजेंट भी नहीं था। चुनाव अधिकारियों व कर्मचारियों ने आपस में बात करके जैसे तैसे समय बिताया। गांव में तीन पोलिंग बूथ हैं और 3500 से अधिक मतदाता हैं। 
विज्ञापन

कटेवड़ा निवासी विशाल वत्स ने बताया कि उनके गांव की केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और एमसीडी सुध नहीं ले रही है। गांव की सभी सड़कें टूटी पड़ी हैं। गलियों में भी जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है और नालियां टूटी होने से गंदा पानी गलियों में जमा रहता है। गांव में सफाई भी नहीं कराई जाती। ग्रामीणों को अपने मकानों का ही मालिकाना हक नहीं मिल रहा है। गांव में शहर जैसी एक भी सुविधा नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें