नई दिल्ली। एमसीडी ने ग्रीन दिल्ली, विकसित दिल्ली अभियान के तहत मॉडल टाउन स्थित शालीमार पार्क में आकर्षक फ्लावर वैली विकसित की है। एमसीडी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाना और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना है।
एमसीडी ने पार्क में विभिन्न रंगों और प्रजातियों के मौसमी फूलों की सुसज्जित क्यारियां तैयार की हैं। इन फूलों से पार्क की दृश्यात्मक सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सुव्यवस्थित रूप से तैयार की गई फ्लावर वैली पार्क आने वाले लोगों के लिए नया आकर्षण बन गई है। स्थानीय निवासियों, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को अब हरित वातावरण में सैर, व्यायाम और विश्राम कर रहे है। एमसीडी के उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन दिल्ली अभियान के तहत शहर के अन्य पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी प्रकार के हरित विकास कार्य किए जाएगे। ब्यूरो