फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी का अवैध निर्माण पर शिकंजा, 14 संपत्तियों पर चला बुलडोजर, एक इमारत सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
एमसीडी ने राजधानी में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। भवन विभाग ने विभिन्न इलाकों में 14 अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, जबकि भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वाली एक संपत्ति को सील कर दिया। इसके अलावा 16 संपत्ति मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, राजधानी में अवैध निर्माण पर रोक लगाने और भवन निर्माण नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। जिन संपत्तियों में नियमों का उल्लंघन पाया जा रहा है, उनके खिलाफ निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें