फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue Case: दिल्ली में डेंगू से दो लोगों की मौत, 6000 के करीब पहुंचे मरीज; अब तक इतने मरीजों की गई जान

Tue, 10 Dec 2024 09:02 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक पांच लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है तो वहीं 6 हजार मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। दरअसल मगू। इस वर्ष डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। एमसीडी ने दो महीने पहले डेंगू से तीन मौतों की जानकारी दी थी।  
विज्ञापन


एमसीडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह डेंगू के 273 नए मामले सामने आए। इस वर्ष अब तक डेंगू के कुल मामले छह हजार के करीब पहुंच चुके हैं, जो गंभीर स्थिति को दर्शाते हैं। साथ ही, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। बीते सप्ताह मलेरिया के सात और चिकनगुनिया के 13 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  

एमसीडी के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव और रुके हुए पानी की समस्या मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा दे रही है। डेंगू के बढ़ते मामलों से सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एमसीडी मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए घर-घर जाकर जांच कर रही है और लार्वा को नष्ट करने का अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें