फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Delhi: भाजपा ने जारी किया पोस्टर, आतिशी और शैली ओबरॉय को बताया- AAP की "खल-नायिका"

Sat, 25 Feb 2023 10:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समिति के छह सदस्यों का चुनाव हो गया था, लेकिन वोटों की गिनती के दौरान मचा घमासान देखते ही देखते चरम पर पहुंच गया। इसके बाद मेयर ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दिया। अब सोमवार को फिर से समिति के चुनाव के लिए सदन की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
भाजपा ने जारी किया ये पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी सदन में शुक्रवार को स्थायी समिति के चुनाव के दौरान फिर से लात-घूंसे चले। आम आदमी पार्टी व भाजपा के पार्षदों ने सारी हदें पार करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान कई पार्षदों को गंभीर चोटें आईं। अब दोनों पार्टियां इस पूरे मामले में एक-दूसरे पर हमलावर हैं। दोनों ही अपने-अपने सोशल मीडिया से वार-पलटवार कर रही हैं। 
विज्ञापन


इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी और मेयर शैली ओबरॉय को खलनायिका बताते हुए एक पोस्टर जारी किया है जो फिल्मी पोस्टर की तरह है। भाजपा का आरोप है कि आतिशी की इशारों पर ही सदन में धक्का-मुक्की हुई।

महिला पार्षदों के साथ धक्कामुक्की व अभद्रता हुई। कई पार्षदों के कपड़े फट गए। जमकर जूते-चप्पल बरसाए गए। जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के इस बर्ताव से लोकतंत्र शर्मसार हुआ।
विज्ञापन


समिति के छह सदस्यों का चुनाव हो गया था, लेकिन वोटों की गिनती के दौरान मचा घमासान देखते ही देखते चरम पर पहुंच गया। इसके बाद मेयर ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दिया। अब सोमवार को फिर से समिति के चुनाव के लिए सदन की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें