फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एमसीडी का बड़ा एक्शन: 40 जगहों पर ध्वस्तीकरण, आठ संपत्तियां सील कीं, 14 इमारतें कार्रवाई की जद में

Mon, 14 Sep 2026 09:02 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने सोमवार को 40 अवैध निर्माण ध्वस्त किए, 8 संपत्तियां सील कीं। 2,453 पीजी भवनों की सुरक्षा जांच का सर्वेक्षण भी शुरू किया।

विज्ञापन
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्य निकेतन हादसे के बाद खतरनाक इमारतों और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के तहत एमसीडी ने सोमवार को 40 स्थानों पर ध्वस्तीकरण किया। इसके अलावा आठ संपत्तियों को सील किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन मिलने पर 14 ध्वस्तीकरण आदेश भी पारित किए गए। एमसीडी ने यह कार्रवाई खतरनाक इमारतों, अनधिकृत निर्माण तथा मास्टर प्लान दिल्ली-2041 और भवन उपनियमों के उल्लंघन के खिलाफ की।

विज्ञापन

एमसीडी ने सोमवार को करोल बाग जोन के टीसी कैंप, ब्लॉक-टी पांडव नगर, ईस्ट पटेल नगर, रेगरपुरा, माता रमेश्वरी नेहरू नगर और नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में कार्रवाई की। इसके अलावा ईस्ट जोन में ईस्ट विनोद नगर, मयूर विहार फेज-2, रघुबरपुरा और गांधी नगर के धरमपुरा में भी कार्रवाई की गई। नॉर्थ जोन में मलका गंज में ध्वस्तीकरण किया गया। दूसरी ओर एमसीडी ने विभिन्न इलाकों में 339 पीजी भवनों का फील्ड सर्वेक्षण किया। इसके साथ ही दिल्लीभर में अब तक करीब 2,453 भवनों की पहचान की जा चुकी है, जहां पीजी सुविधाएं संचालित हो रही हैं। 
विज्ञापन

सर्वे के दौरान भवनों की स्थिति, पीजी के रूप में इस्तेमाल और संबंधित भवन मानदंडों के अनुपालन की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह केवल आंकड़े जुटाने की कवायद नहीं है, बल्कि सर्वे के बाद नियमों के उल्लंघन वाले भवनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। सत्य निकेतन हादसे में पीजी भवन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने के बाद एमसीडी के इस सर्वे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सर्वे के जरिए ऐसे भवनों की पहचान करने पर जोर है, जहां सुरक्षा, निर्माण या उपयोग से जुड़े नियमों का उल्लंघन हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें