फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD By Election: BJP सबसे ज्यादा सीटें जीती, फिर भी बहुमत से दूर; निगम की कमान संभालने के लिए इस दल पर निर्भर

Wed, 03 Dec 2025 07:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नारायण (139), अशोक विहार (65) वार्डों में उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कुछ वार्डों में जीत का अंतर काफी बड़ा रहा, वहीं कुछ में कांटे की टक्कर ने मतदाताओं की उत्सुकता को बनाए रखा। 
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनाव परिणाम सामने आने के बाद भी सदन में भाजपा की स्थिति नहीं बदल सकी। चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक सात सीटें अपने नाम कर मजबूत उपस्थिति दर्ज तो करा ली, लेकिन इसके बावजूद पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े 126 तक पहुंचने में नाकाम रही है। उपचुनाव के बाद सदन में भाजपा के पार्षदों की संख्या 123 हो गई है, यानी बहुमत से तीन कम है। ऐसे में एमसीडी की कमान संभाले रखने के लिए भाजपा को अब भी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के 15 पार्षदों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।

विज्ञापन

उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपना आधार मजबूत किया है। आप के पार्षदों की संख्या 96 से बढ़कर 99 हो गई है। वहीं कांग्रेस को भी राहत मिली है और उसके पार्षदों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इस बार सदन में अखिल भारतीय फारवर्ड ब्लॉक का भी एक पार्षद पहुंचने में सफल रहा है, जिससे राजनीतिक विविधता और बढ़ गई है।

एक निर्दलीय पार्षद है जो आप का साथ देता रहा है। वहीं एमसीडी में दो पार्षद अब किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं। दोनों पहले आम आदमी पार्टी से थे, लेकिन लगातार दल बदलने और अनुशासनहीनता के चलते अब किसी भी पार्टी ने इन्हें अपने खेमे में शामिल करने से इनकार कर दिया है।


 

उपचुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद भाजपा के लिए एमसीडी की राजनीति आसान नहीं है। बहुमत के तीन कदम दूर खड़ी भाजपा जहां आईवीपी को साथ लेकर ही आगे बढ़ पाएगी।

ऐसे रहे नतीजे
दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में सभी 12 सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने कुल सात सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर जीती है। एक सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक शोएब इकबाल की पार्टी ने कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी एक सीट पर भाजपा को हराया है। 

आम आदमी पार्टी अपनी लाज बचाने में कामयाब रही, वह पहले की तरह तीन सीट जीत पाई। हालांकि उसकी सीटों में परिवर्तन हुआ है, जबकि कांग्रेस ने खाता खोलकर सबको चौंका दिया। मटिया महल के कद्दावर नेता शोएब इकबाल ने आम आदमी पार्टी से बगावत करके अपने उम्मीदवार को जिताने में कामयाबी हासिल की।

इन नतीजों से भाजपा को झटका
एमसीडी उपचुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। भाजपा 12 में से केवल सात सीट ही जीत पाई, जबकि पहले पार्टी के पास पहले नौ सीट थीं। आम आदमी पार्टी को न नुकसान हुआ है न ही फायदा हुआ है। आप के पास पहले तीन सीटें थीं, उपचुनाव में भी तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने उपचुनाव में खाता खोलकर सबको चौंका दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने नतीजों के बाद दी प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार आप की तरफ मजबूत हो रहा है।'

केजरीवाल ने आगे कहा कि 'सिर्फ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेजी से आम आदमी पार्टी की ओर लौट रहा है। दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ लौट रही है।'
 
विज्ञापन

नगर निगम उपचुनाव लिस्ट

वार्ड का नाम जीत जीत के वोट हार हार के वोट वोट अंतर
मुंडका (35) अनिल लाकरा (आप) 11,740 जय पाल (भाजपा) 10,163 1,577
शालीमार बाग-बी (56) अनीता जैन (भाजपा) 16,843 बबीता राणा (आप) 6,742 10,101
अशोक विहार (65) वीना असीजा (भाजपा) 8,883 सीमा गोयल (आप) 8,478 405
चांदनी चौक (74) सुमन कुमार गुप्ता (भाजपा) 7,825 हर्ष शर्मा (आप) 6,643 1,182
चांदनी महल (76) मोहम्मद इमरान (एआईएफबी) 11,814 मुदस्सीर उस्मान (आप) 7,122 4,692
द्वारका-बी (120) मनीषा (भाजपा) 13,408 राज बाला (आप) 4,308 9,100
दिचाऊं कला (128) रेखा रानी (भाजपा) 15,282 नीतू चौहान (आप) 9,645 5,637
नारायण (139) राजन अरोड़ा (आप) 10,423 चंद्रकांता शिवानी (भाजपा) 10,275 148
संगम विहार-ए (163) सुरेश चौधरी (कांग्रेस) 12,766 सुभ्रजीत गौतम (भाजपा) 9,138 3,628
दक्षिणपुरी (164) राम स्वरूप कनौजिया (आप) 12,372 रोहिणी राज (भाजपा) 10,110 2,262
ग्रेटर कैलाश (173) अंजुम मंडल (भाजपा) 8,078 ईशना गुप्ता (आप) 4,013 4,065
विनोद नगर (198) सरला चौधरी (भाजपा) 10,717 गीता रावत (आप) 8,948 1,769
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें