दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनाव परिणाम सामने आने के बाद भी सदन में भाजपा की स्थिति नहीं बदल सकी। चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक सात सीटें अपने नाम कर मजबूत उपस्थिति दर्ज तो करा ली, लेकिन इसके बावजूद पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े 126 तक पहुंचने में नाकाम रही है। उपचुनाव के बाद सदन में भाजपा के पार्षदों की संख्या 123 हो गई है, यानी बहुमत से तीन कम है। ऐसे में एमसीडी की कमान संभाले रखने के लिए भाजपा को अब भी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के 15 पार्षदों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा।
अरविंद केजरीवाल ने नतीजों के बाद दी प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार आप की तरफ मजबूत हो रहा है।'
| वार्ड का नाम | जीत | जीत के वोट | हार | हार के वोट | वोट अंतर |
|---|---|---|---|---|---|
| मुंडका (35) | अनिल लाकरा (आप) | 11,740 | जय पाल (भाजपा) | 10,163 | 1,577 |
| शालीमार बाग-बी (56) | अनीता जैन (भाजपा) | 16,843 | बबीता राणा (आप) | 6,742 | 10,101 |
| अशोक विहार (65) | वीना असीजा (भाजपा) | 8,883 | सीमा गोयल (आप) | 8,478 | 405 |
| चांदनी चौक (74) | सुमन कुमार गुप्ता (भाजपा) | 7,825 | हर्ष शर्मा (आप) | 6,643 | 1,182 |
| चांदनी महल (76) | मोहम्मद इमरान (एआईएफबी) | 11,814 | मुदस्सीर उस्मान (आप) | 7,122 | 4,692 |
| द्वारका-बी (120) | मनीषा (भाजपा) | 13,408 | राज बाला (आप) | 4,308 | 9,100 |
| दिचाऊं कला (128) | रेखा रानी (भाजपा) | 15,282 | नीतू चौहान (आप) | 9,645 | 5,637 |
| नारायण (139) | राजन अरोड़ा (आप) | 10,423 | चंद्रकांता शिवानी (भाजपा) | 10,275 | 148 |
| संगम विहार-ए (163) | सुरेश चौधरी (कांग्रेस) | 12,766 | सुभ्रजीत गौतम (भाजपा) | 9,138 | 3,628 |
| दक्षिणपुरी (164) | राम स्वरूप कनौजिया (आप) | 12,372 | रोहिणी राज (भाजपा) | 10,110 | 2,262 |
| ग्रेटर कैलाश (173) | अंजुम मंडल (भाजपा) | 8,078 | ईशना गुप्ता (आप) | 4,013 | 4,065 |
| विनोद नगर (198) | सरला चौधरी (भाजपा) | 10,717 | गीता रावत (आप) | 8,948 | 1,769 |