फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 12 जोन में चला एमसीडी का बुलडोजर, 39 संपत्तियां ढहाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
छह संपत्तियां सील, पांच के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन एमसीडी ने की कार्रवाई, शकरपुर से शाहीन बाग तक अवैध निर्माण रहे निशाने पर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अनधिकृत निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को भी बुलडोजर चलाया। सभी 12 जोन में एक साथ कार्रवाई की गई जिसमें 39 संपत्तियों को ध्वस्त किया गया। छह संपत्तियां सील की गईं और पांच के ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खतरनाक इमारतों और मास्टर प्लान व भवन उपविधियों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एमसीडी ने बुधवार को 46 संपत्तियों का तोड़ा था और 11 संपत्तियों को सील किया था। निगम ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को पूर्वी क्षेत्र के शकरपुर, गीता कॉलोनी और पांडव नगर के अलावा अशोक विहार फेस-दो, केशवपुरम, रमेश नगर, बलजीत नगर, मानकपुरा, पहाड़गंज, शाहीन बाग, संत नगर और तुगलकाबाद विस्तार समेत कई इलाकों में कार्रवाई की गई। निगम की ओर से कहा गया कि अनधिकृत निर्माण और जन सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करने वाले उल्लंघनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें