फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी समस्त यूनियन कोर कमेटी का धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर पर सफाई कर्मचारियों ने डाला डेरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर के बाहर सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। मांगों को लेकर प्रदर्शन के बाद अब उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन की अगुवाई यूनियन अध्यक्ष राजकुमार धिंगान कर रहे हैं। उनका कहना है कि 84 संगठनों से जुड़े कर्मचारी लगातार धरना स्थल पर पर पहुंच रहे हैं, लेकिन अब तक निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी समस्याएं वर्षों से लंबित हैं, खासतौर पर 1998-2000 बैच के कर्मचारियों का नियमितीकरण अब तक नहीं हो सका है, जबकि कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके अलावा 240 दिनों की उपस्थिति के आधार पर स्थायीकरण, नई भर्ती, मेडिकल कैशलेस सुविधा और ठेकेदारी प्रथा खत्म करने जैसी मांगें भी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें