फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Action : नौ कोचिंग सेंटर्स के बेसमेंट सील, तालाबंदी के लिए मेयर शैली ओबराय उतरीं मैदान में

Wed, 31 Jul 2024 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इतना ही नहीं, एमसीडी की मेयर शैली ओबराय भी सीलिंग कराने के लिए मैदान में उतर गई हैं। उन्होंने मंगलवार को पूर्वी में सर्वे करके एक बेसमेंट को सील करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
मेयर मौके पर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी ने राजेंद्र नगर घटना के मद्देनजर उल्लंघन करके चल रहे कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरियों के खिलाफ सीलिंग कार्रवाई का अभियान तेज कर दिया है। इतना ही नहीं, एमसीडी की मेयर शैली ओबराय भी सीलिंग कराने के लिए मैदान में उतर गई हैं। उन्होंने मंगलवार को पूर्वी में सर्वे करके एक बेसमेंट को सील करने का आदेश दिया। एमसीडी ने राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के सात बेसमेंट और शाहदरा दक्षिण जोन के राजधानी एन्क्लेव व प्रीत विहार क्षेत्र में कोचिंग सेंटरों के दो बेसमेंट सील किए।

विज्ञापन


एमसीडी के अनुसार, भवन उप नियमों के मामले में करोल बाग जोन के ओल्ड राजेंद्र नगर में आईएएस गुरुकुल तथास्तु एवं ऑफिसर्स आईएएस अकादमी, फोरम आईएएस, साइकी वर्ल्ड आईएएस, संचेतना आईएएस, आईएएस बाय द प्रिशा आईएएस, पाथ अकादमी, दृष्टि आईएएस के बेसमेंट सील किए। वहीं शाहदरा साउथ जोन के राजधानी एन्क्लेव और प्रीत विहार इलाके में प्रथम इंस्टीट्यूट और संस्कृति एकेडमी के बेसमेंट को सील किया गया। प्रीत विहार में मेयर शैली ओबरॉय ने अवैध चल रहे कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करने के बाद उसे सील कराया।

मच्छरों के प्रजनन व अन्य मामलों में पीजी पर शिकंजा
दूसरी ओर एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने राजेंद्र नगर इलाके का निरीक्षण करने की शुरुआत की। इस इलाके में ज्यादातर पीजी में छात्र रहते हैं। टीम ने मंगलवार को 78 पीजी और 13 गेस्ट हाउस की जांच की। इस दौरान तीन पीजी में मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा पांच पीजी में मच्छरों के प्रजनन की संभावित जगह मिलने पर नोटिस जारी किए गए। वहीं दो गेस्ट हाउस में बिना लाइसेंस के रसोई (किचन) चलाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ⁠एक गेस्ट हाउस में बेसमेंट में बैठने की व्यवस्था करने पर भी कारण बताओ नोटिस दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें