फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयूर विहार में बनेगा झूलता मेट्रो स्टेशन

Mon, 16 Mar 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सड़क के बीच जगह की कमी के कारण नए किस्म के पिलर डिजाइन किए हैं। मयूर विहार फेज-एक का स्टेशन कुछ इसी तरह बनेगा, जो देखने में हवा में झूलता दिखाई देगा।
विज्ञापन


स्टेशन सड़क के बीचोबीच सिंगल पिलर पर खड़ा होगा जिसकी चौड़ाई 22 मीटर होगी। स्टेशन की नींव का काम पूरा हो चुका है और एक पिलर भी खड़ा है।

अमूमन सड़क पर एलिवेटेड स्टेशन में सड़क के दोनो तरफ पिलर बनाए जाते हैं। निर्माण में कंटीलीवर तकनीक का इस्तेमाल होगा।

यह स्टेशन मजलिस पार्क से शिव विहार के सबसे लंबे 58 किमी कॉरिडोर पर बनाया जा रहा है। इसमें 12 भूमिगत और 26 एलिवेटेड स्टेशन हैं।

इस स्टेशन के लिए जगह कम थी, जिसके कारण नियंत्रण कक्ष और परिचालन के लिए थोड़ी दूर पर तीन मंजिला भवन बनाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें