फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महापौर कार्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी के महापौर कार्यालय को शुक्रवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी ई-मेल के जरिये भेजी गई। सूचना मिलते ही महापौर कार्यालय ने तत्काल दिल्ली पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने महापौर कार्यालय परिसर की सघन तलाशी ली। महापौर कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10:23 बजे एक अज्ञात स्रोत से ई-मेल प्राप्त हुआ। इसमें दोपहर 1:11 बजे कार्यालय परिसर में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सक्रिय किया। पुलिस ने कार्यालय परिसर के संवेदनशील स्थानों, प्रवेश और निकास द्वारों समेत अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की गहन जांच की। हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु की जानकारी सामने नहीं आई।
विज्ञापन

महापौर कार्यालय का कहना है कि इस तरह की धमकी पहली बार नहीं मिली है। इससे पहले भी तीन से चार बार कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार मिल रही धमकियों को गंभीरता से लेते हुए महापौर कार्यालय की ओर से पहले ही दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर मामलों की विस्तृत जांच, आरोपियों की पहचान और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें