दिल्ली में हुई बसपा की बैठक पहले लखनऊ में होने वाली थी। इसमें सभी पदाधिकारियों व जोनल को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि कम सीटें आने से मायावती नाराज हैं और यही वजह रही कि कई पदाधिकारी भी बदल दिए गए हैं।
रविवार को ही मायावती ने छह राज्यों के लोकसभा चुनाव प्रभारियों को हटा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भी पद से बेदखल कर दिया। सोमवार को मायावती ने यूपी के जोन प्रभारियों और जिलाध्यक्षों समेत लोकसभा प्रत्याशियों और नवनिवार्चित सांसदों के साथ बैठक की।