फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB पर मायावती की तस्वीर से छेड़छाड़

Fri, 26 Sep 2014 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती पर पटना के एक युवक के फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी से दलित समाज नाराज है। पुलिस में सुनवाई न होने पर आरोपी युवक के खिलाफ 156 (3) के तहत मामला दर्ज कराने के लिए एसीजेएम कोर्ट में हापुड़ के युवक ने याचिका डाली है।
विज्ञापन


बैंक कालोनी निवासी विमल वरुण ने अर्जी में कहा है कि 19 सितंबर को उसने फेसबुक एकाउंट खोला तो पटना के चंद्रभानू ने अपनी फेसबुक आईडी पर यूपी की पूर्व सीएम मायावती की तस्वीर से छेड़छाड़ करके अश्लील कमेंट लिखा था।

देखें: पीएम मोदी से पहले उनकी मंत्री ने लगा दी झाड़ू

वरुण का कहना है कि इस प्रकार किसी की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे फेसबुक पर डालना और अश्लील कमेंट करना कानूनन अपराध है। यह फोटो और कमेंट पूरे फेसबुक पर वायरल है।
विज्ञापन


इससे दलित समाज में आक्रोश है। विमल ने बताया कि वह शिकायत लेकर कोतवाली गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मजबूरन उसे कोर्ट जाना पड़ा। वह इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें