फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही देर में दिल्ली में होगा ऐसा खुलासा जो उड़ा देगा EC और पीएम मोदी की नींद!

Tue, 09 May 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिलहाल पार्टी के अंदर ही चल रही तमाम तरह की उठापटक और अंतर्कलह से जूझ रही आम आदमी पार्टी कुछ ही देर में एक ऐसा खुलासा करने जा रही है जिससे मोदी सरकार से लेकर चुनाव आयोग तक की नींद उड़ सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि आज दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जिसकी कमान केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज को सौंपी है। केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया है, 'देश में चल रहे एक बहुत बड़े षड्यंत्र का सच आज सदन में सौरभ भारद्वाज देश के सामने रखेंगे। उन्हें ज़रूर सुनियेगा। सत्यमेव जयते।'

सौरभ भारद्वाज को ये जिम्मेदारी खास कारणों से सौंपी गई है। क्योंक‌ि सौरभ एक इं‌जीनियर हैं और जिस बारे में वो खुलासा करने वाले हैं उसके लिए तकनीकि बारीकियों का ज्ञान बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये हो सकता है खुलासा

दिल्ली विधानसभा
सूत्रों के मुताबिक आज जो खुलासा दिल्ली विधानसभा में होने वाला है वो EVM(इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के बारे में है। बता दें कि केजरीवाल पंजाब इलेक्शन हारने के बाद से लगातार ईवीएम पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ते रहे हैं।

केजरीवाल का दावा है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है और इसके कई सबूत राजस्थान से लेकर पुणे तक कई राज्यों में पाए जा चुके हैं।

तमाम सवाल उठने के बाद चुनाव आयोग ने देशभर से हर तबके के लोगों को यह चुनौती दी थी कि वो आएं और ईवीएम को हैक करके दिखाएं। खबर तो ये भी है कि चुनाव आयोग इसके लिए जल्द ही समय भी निश्चित करने वाली है। माना जा रहा है कि आयोग की इसी चुनौती का जवाब देने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें