फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल का मौसम: अधिकतम पारा तीन डिग्री बढ़ा, दिल्ली में बन रहा है कम दबाव का क्षेत्र, बारिश के हैं आसार

Thu, 03 Sep 2026 11:21 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में मानसून तंत्र से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई लेकिन तापमान सामान्य से अधिक रहा।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले दो दिनों शुक्रवार और शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। दूसरी ओर, बृहस्पतिवार को दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। हालांकि, अधिकतर स्थानों पर बादल तो छाए लेकिन बारिश न हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की कमी और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।  

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को मानसून के एक सिस्टम और कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना है। शनिवार को भी भोर से लेकर दोपहर और देर रात में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।   
विज्ञापन

राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से .8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि, पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें