फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, दिल्ली-NCR में दो दिन बदरा बरसने के आसार; चलेगी आंधी, उड़ेगी धूल

Sun, 18 Jun 2023 01:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग की मानें तो दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं पर वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात का असर भले ही कम हो गया है, लेकिन शुक्रवार से इसका व पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन

शनिवार को भी शाम को दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला। तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। इससे पहले शुक्रवार को भी दोपहर बाद मौसम ने करवट ली थी। 

मौसम विभाग की मानें तो दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं पर वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा।

शनिवार को सुबह से शाम तक बादलों व धूप की लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में 40.5, पूसा में 40.4 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि अन्य इलाकों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश 19 जून तक होगी। इस दौरान 35-45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें