फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update :दिल्ली में दो दिन गर्मी से राहत, अगस्त ने बारिश को तरसाया; सितंबर की शुरुआत भी रहेगी सूखी

Wed, 30 Aug 2023 05:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weather Update: दिल्ली में बीते कुछ दिनों से धूप भले ही निकल रही है लेकिन मौसम सुहावना बना हुआ है। एक दो दिन से तापमान बढ़ने के बावजूद गर्मी व उमस का अहसास कम हो रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली में दो दिन रहेगी गर्मी से राहत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अगले दो दिन तेज हवा चलने से चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मानसून के ब्रेक के कारण अगस्त पूरी तरह से सूखा रहा है। अगस्त में केवल 11 दिन ही मामूली बारिश हुई है। जबकि मानसून सीजन में अगस्त में ही सबसे ज्यादा बारिश होती है। अगस्त के अंतिम दो दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है। वहीं सितंबर की शुरूआत में सूखी रहेगी। चार सितंबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल जरूर छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से धूप भले ही निकल रही है लेकिन मौसम सुहावना बना हुआ है। एक दो दिन से तापमान बढ़ने के बावजूद गर्मी व उमस का अहसास कम हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हल्की हवाओं ने गर्मी का अहसास कुछ कम कराया। मौसम विभाग ने बुधवार व गुरुवार को तेज हवा के चलने की संभावना जताई है। बुधवार को 25-35 किलोमीटर व गुरुवार को 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

विभाग के अनुसार तीन सितंबर तक लगातार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि चार सितंबर को तापमान में मामूली गिरावट होने का अनुमान है। 
विज्ञापन

अगस्त की तरह सितंबर की शुरुआत तक बारिश होने की संभावना नहीं है। अगस्त में 50 फीसदी कम बारिश हुई है। विभाग बारिश के संबंध में जानकारी 31 अगस्त को जारी करेगा। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि अगस्त माह में कितनी कम बारिश हुई है और कोई रिकॉर्ड टूटा है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें