दिल्ली में बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आयानगर और जाफरपुर को छोड़कर मौसम विभाग के कई केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राहत दो दिन की है। 23 जून से एक बार फिर से दिल्ली झुलसेगी।
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आयानगर में सबसे अधिक 40.6 तापमान दर्ज हुआ जबकि जाफरपुर में तापमान 40 डिग्री रहा। पीतमपुरा में 39.7, पालम में 39.6, पूसा में 38.1 और नजफगढ़ में 38 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा और झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत रहेगी। तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी, हल्की बारिश, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की भविष्यवाणी भी मौसम विभाग ने की है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर रविवार से एक बार फिर से पारा चढऩा शुरू होगा। 22 जून को तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 व 24 जून को तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहेगा।
दिल्ली में कहां कितना अधिकतम व न्यूनतम तापमान
आयानगर, 40.6, 29.0
जाफरपुर, 40.0. 27.8
पीतमपुरा, 39.7, 29.4
पालम, 39.6, 28.4
लोदी रोड, 39.4, 28.2
पूसा, 38.1, 27.8
नजफगढ़, 38.0, 28.3
आज का तापमान
अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस
सूर्योदय और सूर्य अस्त होने का समय
21 जून को सूर्यास्त शाम 7 बजकर 22 मिनट
22 जून को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 25 मिनट