फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: गर्मी ने तेवर किए कड़े, 40 डिग्री पहुंचा पारा; सप्ताह के अंत तक आसमान से बरसेगी 'आग'

Mon, 05 Jun 2023 08:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। इस सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगा तापमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश से सुहावने मौसम का दौर खत्म हो चुका है। अब गर्मी अपने तेवर कड़े करने लगी है। रविवार को बारिश के बाद तेज धूप निकली। सोमवार को भी तेज धूप ने पसीने छुड़ा दिए। 

विज्ञापन
Trending Videos

गर्मी का सितम यह रहा कि कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। इस सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री को पार कर जाएगा। वहीं, नौ से 11 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके बावजूद गर्मी पसीने छुड़ाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली के पीतमपुरा व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। नजफगढ़ में 39.7, नरेला में 39.5, पूसा में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर में सर्वाधिक तापमान फरीदाबाद में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुडगांव में 38.3, नोएडा में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। इस सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। सात जून से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 
विज्ञापन

सात जून से 11 जून तक तापमान 39-41 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार सुबह बारिश हुई थी। लेकिन वह विक्षोभ कमजोर था। इसलिए उसका असर इतना प्रभावी नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें