फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी का शर्मनाक कबूलनामा: बोला- मैंने लड़के के साथ किया था कुकर्म, 11 साल का किशोर मदरसे में ले रहा था तालीम

Sat, 15 Oct 2022 09:08 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पालम विहार इलाके में रहने वाला बच्चा दिल्ली के करावल नगर स्थित एक मदरसे में तालीम ले रहा था। इसी दौरान उसके साथ मदरसे में कार्यरत मौलवी ने कुकर्म किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां मदरसे में तालीम ले रहे 11 साल के बच्चे से मौलवी ने कुकर्म किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी मौलवी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पालम विहार इलाके में रहने वाला बच्चा दिल्ली के करावल नगर स्थित एक मदरसे में तालीम ले रहा था। इसी दौरान उसके साथ मदरसे में कार्यरत मौलवी ने कुकर्म किया था। बच्चे ने घर पहुंचकर अपनी मां से मौलवी के द्वारा कुकर्म किए जाने के बारे में जानकारी दी थी।

उसके बाद बच्चे की मां ने इस घटना के संबंध में दिल्ली के करावल नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद जावेद के रूप में की गई है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान मौलवी मोहम्मद जावेद ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने लड़के का यौन शोषण किया था। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में करावल नगर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें