जानकारी के मुताबिक पालम विहार इलाके में रहने वाला बच्चा दिल्ली के करावल नगर स्थित एक मदरसे में तालीम ले रहा था। इसी दौरान उसके साथ मदरसे में कार्यरत मौलवी ने कुकर्म किया था। बच्चे ने घर पहुंचकर अपनी मां से मौलवी के द्वारा कुकर्म किए जाने के बारे में जानकारी दी थी।
उसके बाद बच्चे की मां ने इस घटना के संबंध में दिल्ली के करावल नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद जावेद के रूप में की गई है।
पूछताछ के दौरान मौलवी मोहम्मद जावेद ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने लड़के का यौन शोषण किया था। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में करावल नगर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।