गाजियाबाद जिले में एक मौलाना ने युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल से युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा है। अब पीड़िता ने मामले का खुलासा किया है।
मसूरी थाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद में मौलाना ने युवती से दो साल पहले दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल से युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा है। मामले में परेशान होकर युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। मामले में युवती के परिजनों ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।