अगर आप माता रोड से होकर गुजरते है तो आपको लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। माता रोड पर सड़क निर्माण के चलते ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। जिससे वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे रोड की तरफ से जाने वाले वाहनों को सेक्टर पांच से होते हुए निकाला जा रहा है।
रेलवे रोड से माता मंदिर रोड से होते हुए कटारिया चौक जाने वाले रास्ते पर नगर निगम ने बाईं लेन पर सड़क निर्माण का कार्य शुरु कर दिया है।
सड़क निर्माण के चलते शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने माता रोड को बंद करते हुए वाहनों को सेक्टर पांच होते हुए सीआरपीएफ चौक तक निकाला जा रहा है।
हालांकि ट्रैफिक पुलिस की वैकल्पिक व्यवस्था से वाहनचालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिसमें कई जगह पर जाम की स्थिति भी बन रही है।
शनिवार को भी माता रोड से पहले चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। हालांकि ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सोमवार को वर्किंग डे शुरु होने से पहले ट्रैफिक संचालन की पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी।