फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर माइंड को महंगा पड़ा मोबाइल, लूट का पर्दाफाश

Sun, 23 Aug 2015 08:37 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसरोवर पार्क इलाके में दूध कारोबारी के कैशियर से हुई 30 लाख रुपये लूट की गुत्थी को पुलिस ने एक मोबाइल फोन की मदद से सुलझा लिया।
विज्ञापन


दरअसल, वारदात वाले दिन मास्टर माइंड का मोबाइल फोन घटना स्थल के पास गिर गया था। उसी की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और गैंग सरगना योगेश (23) और तीन अन्य साथी प्रमोद, आकाश और सोनू को दबोच लिया।

सभी आरोपी नंद नगरी के रहने वाले हैं। योगेश व अंकित दूध कारोबारी के पूर्व कर्मचारी हैं। अंकित की फिलहाल पुलिस को तलाश है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10.20 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

जिम के सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद

पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त दोपहर को ज्वाला नगर के दूध कारोबारी सोनू आहूजा के कैशियर मिलन से बदमाशों ने 30 लाख रुपये लूट लिए थे।

पुलिस को घटनास्थल के पास एक जिम पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। लेकिन उससे बदमाशों की पहचान नहीं हो पा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

उसकी जांच करते हुए पुलिस बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी नंद नगरी निवासी योगेश तक पहुंच गई। योगेश से पूछताछ के बाद प्रमोद, आकाश और सोनू को पुलिस ने दबोच लिया गया। चारों के पास से लूटे गए कुल 10.20 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

सुनसान जगह देखकर की थी वारदात

योगेश ने बताया कि उसने करीब एक साल तक कारोबारी के पास काम किया था। 40 हजार का नुकसान होने के बाद कारोबारी ने चार-पांच माह पूर्व उसे नौकरी से निकाल दिया था।

इसी तरह अंकित ने भी कारोबारी के पास काम किया था। योगेश ने लूट की योजना बनाई। बाद में उसने प्रमोद, आकाश, सोनू और अंकित को अपने साथ मिलाया।

14 और 17 अगस्त को मिलन की दफ्तर से बैंक तक आने की रेकी करने के बाद 18 अगस्त को लूट का असफल प्रयास किया गया। 19 अगस्त को सुनसान जगह देखकर वारदात को अंजाम दे दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें