फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: गाड़ियों के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां काबू पाने में जुटी

Sat, 25 May 2024 09:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुंडका इलाके में गाड़ियों के पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जिसके बाद गत्ते की फैक्टरी भी चपेट में आ गई। दमकल की 26 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
मुंडका में आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गाड़ियों के पार्ट्स व बंपर बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग पड़ोस की एक गत्ते बनाने वाली फैक्टरी को अपने चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के दौरान गत्ते बनाने वाली फैक्टरी की दीवार में दरारें आ गई है। आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम 4.30 बजे मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आस पास के फायर स्टेशनों से एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। वहां पहुंचने के बाद आग की भयावहता को देखते हुए दमकल अधिकारियों ने 14 और गाड़ियों को मौके पर बुला लिया।

दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पहले गाड़ियों के पार्ट्स व बंपर बनाने बनाने वाली फैक्टरी में लगी। उसके बाद आग ने पीछे के गत्ते बनाने वाली फैक्टरी में फैल गई। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के फैक्टरी में फंसे होने की बात सामने नहीं आई है। आग बुझाने के बाद सर्च ऑपरेशन किया जाएगा। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


झुग्गी में लगी आग, 13 झुग्गियां जलकर राख, कोई हताहत नहीं
चिल्ला खादर इलाके में शनिवार सुबह एक झुग्गी में आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान झुग्गी में रसोई गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। जिससे आग भड़क गई। उसके बाद आग ने भयावह रूप ले लिया और 13 झुग्गियां जलकर राख हो गई। इस दौरान कई सिलिंडरों में विस्फोट हुआ। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि स्टार सिटी मॉल के सामने हनुमान मंदिर के पास चिल्ला खादर में करीब 30 झुग्गियां हैं। शनिवार सुबह करीब 10.46 बजे चिल्ला खादर में एक झुग्गी में आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही दमकल की करीब सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग की शुरूआत एक झुग्गी से हुई। उसके बाद करीब 14 सिलिंडर ब्लास्ट हुए। जिससे आग भड़क गई और 13 झुग्गियों में फैल गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें