फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: चार मंजिला फैक्टरी में लगी भीषण आग पर काबू, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Mon, 12 Aug 2024 11:40 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बनी एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसा किस वजह से हुआ। अभी तक इसके कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह जींस की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आस पास के फायर स्टेशनों से ग्यारह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन


दमकल अधिकारी के मुताबिक, फैक्टरी में सुबह सात बजे आग लगी। आग लगने के बाद फैक्टरी में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। चार मंजिला फैक्टरी में आग बुझ गई है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।



दमकल विभाग के अधिकारी अशोक जयसवाल ने कहा कि आज सुबह हमें करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तभी घटना स्थल के लिए दमकल की गाड़ियों को भेज दिया गया। यह एक जींस बनाने वाली चार मंजिला फैक्टरी है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें