फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्लास्टिक दाना की फैक्टरी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-दमकल की 19 गाड़ियों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, शार्ट सर्किट से आग की आशंका
विज्ञापन

-पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की, आग की वजहों का पता लगाने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित भोरगढ़ में बुधवार सुबह प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बाद हालात बिगड़े तो दमकल की और गाड़ियों की डिमांड की गई।
करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की 19 गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई। अच्छी बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लोकल पुलिस ने आग लगने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे सूचना मिली कि ई-899, डीएसआईडीसी, नरेला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां पहुंची। यहां करीब 350 गज की फैक्टरी में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपर तीन मंजिल बनी थी।
विज्ञापन

आग लगते ही वहां काम करने वाले मजदूर बाहर आ गए। बाद में बचाव कार्य शुरू हुआ। तेज गर्मी के बीच आसपास की कई दूसरी फैक्टरी को खाली करा लिया गया। बाद में किसी तरह 2.30 बजे आग पर काबू पाया गया। 100 दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। अच्छी बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें