फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, बसंत पंचमी पर किसने थामा किसका हाथ

Wed, 05 Feb 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में बसंत पंचमी के खास मौके पर आठ जोड़ियां एक-दूजे की हो गईं। इसके लिए गुरुग्राम मित्र मंडल ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया था।
विज्ञापन


अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित विवाह समारोह में शहर के प्रमुख लोग, समाजसेवी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों के मंगल भविष्य की कामना की गई।

धूमधाम और बैंड बाजे के साथ बरात निकाली गई। सामूहिक विवाह समारोह में गुड़गांव से दो, पटौदी से दो, दिल्ली से एक, रेवाड़ी की दो व नूंह की एक कन्या सहित आठ कन्याओं का सामूहिक विवाह हिंदू रीति रिवाज से कराया गया।

गुरुग्राम मित्रमंडल की ओर से सभी कन्याओं को गृहस्थ जीवन चलाने के लिए आवश्यक सामान कन्याओं को दिया गया। इसमें एक सोने की नाक की कील, एक चांदी का सेट, दूल्हा दुल्हन की अंगूठी, टेलीविजन, डबल बेड, गद्दे, कंबल, मेज कुर्सियां, प्रेस, टेबल लैंप, सीलिंग फैन, दूल्हा दुल्हन की घड़ी आदि समेत 65 सामान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दूल्हों की बारात बैंड बाजे के साथ सिद्देश्वर मंदिर से निकली, जो सदर बाजार होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। आयोजकों के अनुसार वर्ष 2013 में आठ कन्याओं व 2012 में तीन कन्याओं का भी सामूहिक विवाह कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें