फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति प्रकरण : अब तक की सजा काट चुके 14 दोषी देर रात किए गए रिहा

Mon, 20 Mar 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
maruti
विज्ञापन
मारुति प्रकरण में अदालत द्वारा शनिवार शाम सुनाए गए फैसले के बाद 14 दोषी कर्मचारियों को अब तक काटी गई सजा के आधार पर अंडरगोन कर दिया गया। देर रात करीब 11 बजे इन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद रात में ही यह सब लोग अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


18 जुलाई 2012 को मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट में हिंसक झड़प हो गई थी। प्लांट में आगजनी के दौरान एचआर अधिकारी अवनीश देव की जलने से मौत हो गई थी। इस प्रकरण में 200 से अधिक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इनमें से पुलिस ने 148 श्रमिकों को गिरफ्तार किया था, जबकि 62 फरार चल रहे थे।  शनिवार को अदालत द्वारा में सुनाए गए फैसले में 13 दोषी कर्मचारियों को उम्रकैद और चार दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई, जबकि 14 दोषी कर्मचारियों को अब तक जेल में भुगत चुकी सजा को पर्याप्त मानते हुए उन्हें रिहा करने के आदेश जेल प्रशासन को दिए गए थे।
विज्ञापन


इन सभी 14 दोषियों विजयपाल, आनंद, विशाल भारत, सुनील कुमार, प्रवीन कुमार, कृष्ण लंगड़ा, विरेंद्र सिंह, हरमिंदर सिंह सैनी, कृष्ण कुमार, शिवाजी, नवीन, सुरेंद्र पाल, प्रदीप कुमार, नवीन पर धारा 323, 325, 427, 148, 149 के तहत मामला दर्ज था।

यह आरोपी तीन से चार साल तक की सजा जेल में भुगत चुके हैं। शनिवार शाम अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद जैसे ही इन कर्मचारियों की रिहाई के आदेश जेल प्रशासन के पास पहुंचे, उसने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शनिवार रात करीब 11 बजे इन्हें जेल से रिहा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें