फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: सफदरजंग में शहीदों के परिजनों ने किया रक्तदान 

Sun, 26 Jul 2020 12:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सफदरजंग अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिजनों ने भी रक्तदान किया। कुल 145 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसका इस्तेमाल थैलेसीमिया के मरीजों के इलाज में किया जाएगा।

विज्ञापन


शिविर के संयोजक कनिष्क यादव ने बताया कि मुख्य ब्लड बैंक सफदरजंग, सेना और राजस्थान मित्र मंडली की ओर से कारगिल दिवस के मौके पर शिविर का आयोजन किया गया। 

इसमें सांसद मीनाक्षी लेखी ने रक्तदाताओं के साथ विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया। सफदरजंग के डॉ. मुकेश नागर ने बताया कि कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य कोरोना महामारी के दौरान आई रक्त की कमी को पूरा करना है। इस समय अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें