बहुत सामान्य तरीके से बात की। रमिया ने बताया कि कैप्टन कपिल कुंडू हर दम मुस्कुराने को कहता था। वह बहुत सारे सपने संजोए हुए था। कहता था कि कभी भी परेशानी आए, तो मंदिर में जाकर बैठ जाना। सभी परेशानियां सांई बाबा के आशीर्वाद से दूर हो जाएगी।
एमबीबीएस के विद्यार्थी और कपिल के दोस्त सौरभ का कहना है कि लैंडलाईन पर फोन आया, तो कपिल कहने लगा कि सर्दी लग गई है। मैंने पूछा कि कब आएगा, तो उसने कहा था कि छुट्टी अर्जी डाल दी है। छुट्टी मिलते ही आऊंगा।
दोस्त मनीष ने बताया कि कपिल ने कहा था कि 10 फरवरी को जन्मदिन पर सुबह आ जाऊंगा। इसके बाद नोएडा चलेंगे। कपिल कुंडू छुट्टी पर आने के बाद ज्यादा समय रिश्तेदारियों में जाने के लिए पहले से ही फिक्स कर लेता था।
डिवाइन डेल स्कूल की प्राचार्या पूर्णा ठोलिया ने बताया कि शहीद कैप्टन कपिल कुंडू स्कूल में क्रिकेट, शतरंज खेलने के साथ ही नावल पढ़ने का शौकिन था।
शहीद कैप्टन कपिल कुंडू 26 जनवरी को ही प्रमोशन हुई थी। उनकी मां ने बताया था कि मेरा बेटा कैप्टन बन गया है। मैं स्कूल में प्रसाद लेकर आऊंगी।